Home » News » एक बार फिर पुतिन के हाथों में रूस की सत्ता

एक बार फिर पुतिन के हाथों में रूस की सत्ता

Photo of author

By Om prakash lega

व्लादिमीर पुतिन रूस में लगातार पांचवीं बार राष्ट्रपति पद पर अपना कब्जा कर चुके हैं। रूस में 15-17 मार्च को वोटिंग हुई थी। व्लादिमीर पुतिन को इसमें 88% वोट मिले। पुतिन के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस अब और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली देश बनेगा। रूस दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में आता है। और रूस में राष्ट्रपति का पद सबसे शक्तिशाली पद होता है। जिस पर लगातार पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन ने अपना कब्जा जमाया है। पुतिन के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर भी चर्चा की। पुतिन ने नाटो को अमेरिका नेतृत्व वाला सैन्य संगठन का है।

वहीं पुतिन की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई दी। साथ ही मोदी जी ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती आजमाई हुई है। तथा दोनों देश मिलकर भविष्य में भी इसे और मजबूत बनाने का काम करेंगे। पुतिन रूस के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते हैं। और उनकी बेटियां भी रूस की सबसे अमीर महिलाओं में आती है। पुतिन सर्वप्रथम सन 2000 में सबसे पहले रूस के राष्ट्रपति बने थे। जिसके बाद में 2008 तक इस पद पर रहे। उसके बाद 2012 में वापस राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए इसके बाद लगातार अब तक पुतिन के पास ही रूस की सत्ता है।

एक बार फिर पुतिन के हाथों में रूस की सत्ता
एक बार फिर पुतिन के हाथों में रूस की सत्ता

पहले रूसी संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता। तथा रूस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 वर्ष का था। जिसका संशोधन 2008 में दिमित्री ने कर कार्यकाल 4 से बढ़कर 6 साल कर दिया। वही पुतिन ने 2020 में संविधान संशोधन कर दो टर्म तक राष्ट्रपति रहने की सीमा खत्म कर दी। इसको सही साबित करने के लिए पुतिन रूस में जनमत संग्रह करवाया जिसमें पुतिन को सफलता प्राप्त हुई।

पुतिन को इस जन्म संग्रह में क्षेत्र प्रतिशत वोट पुतिन के समर्थन में पड़े थे रूस में सबसे शक्तिशाली पद राष्ट्रपति का होता है इसके बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली पद प्रधानमंत्री का होता है इसके बाद तीसरा शख्स सबसे शक्तिशाली फेडरल काउंसलिंग के अध्यक्ष का होता है।

दोस्तों मेरा नाम ओम प्रकाश लेगा है। मेरे पास शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री है। में इस वेबसाइट पर लेखन का कार्य करता हूँ। खेलकूद पर लेख लिखना मेरा शौक है जिसे में यहाँ पूरा कर रहा हूँ।

Leave a Comment