Home » News » MI ने DC को हराकर टाटा आईपीएल 2024 सीजन का पहला मुकाबला जीता

MI ने DC को हराकर टाटा आईपीएल 2024 सीजन का पहला मुकाबला जीता

Photo of author

By Om prakash lega

MI ने DC को हराकर टाटा आईपीएल 2024 सीजन का पहला मुकाबला जीता। भारत में चल रहे टाटा आईपीएल 2024 सीजन का आज यानी 7 अप्रैल को 23वा दिन था। इस दिन का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। तथा इस दिन का मुकाबला दो धाकड़ टीमों के बीच हुआ। जिसमें एक तरफ मुंबई इंडियंस मैदान में थी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स मैदान में थी।

दोनों टीमों के पिछले आंकड़ों की बात की जाए तो डीसी ने चार मुकाबले खेले जिनमें से तीन मुकाबले में हार हाथ लगी। वहीं मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का एक भी मुकाबला नहीं जीता है। अगर मुंबई इंडियंस आज का मुकाबला जीतती है तो टीम का इस सीजन में खाता खुलेगा। इस मुकाबले की शुरुआत डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लेकर की।

पहली पारी-

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी फैसले के बाद MI की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए आर शर्मा व ईशान किशन मैदान में उतरे। आर शर्मा ने 27 गेंद में 49 रन बनाकर शानदार पारी खेली। वहीं इशान किशन ने भी 23 गेंद में 42 रन बनाकर शानदार स्कोर MI के खाते में डाला। वहीं टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद में 39 रन बनाकर बेहतरीन पारी खेली।

हार्दिक पांड्या का विकेट एनरिच नॉर्टे ने लिया। वहीं टीम में नाबाद पारी की बात की जाए तो टी डेविड 21 गेंद में 45 रन बनाकर व आर शेफर्ड 10 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। शेफर्ड की शानदार बल्लेबाजी के कारण मुंबई इंडियंस का स्कोर 234 रनों पर पहुंचा। MI ने DC को 235 रन का बेहतरीन लक्ष्य दिया।

MI के बल्लेबाजों की सारणी –

बल्लेबाजरनबॉल
आर. शर्मा4927
आई. किशन4223
एस. यादव0002
एच. पांड्या (Captain)3933
टी. वर्मा0605
टी. डेविड (नाबाद)4521
आर. शेफर्ड (नाबाद)3910
अतिरिक्त14W-13, NB-1,
कुल23420 ओवर

DC गेंदबाजी सारणी –

गेंदबाजओवरविकेटरन
के. अहमद4.0139
आई. शर्मा3.0040
जे. रिचर्डसन4.0040
ए. पटेल4.0235
एल. यादव1.0015
ए. नोर्टजे4.0265
कुल206171

दूसरी पारी –

मुंबई इंडियंस के 235 रन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिल्ली कैपिटल की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शॉ व डी वार्नर मैदान में उतरे। पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन्होंने 40 गेंद में 60 रन बनाकर शानदार स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खाते में डाला। पृथ्वी शॉ का विकेट मुंबई इंडियंस के शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लिया। टीम में टी स्टब्स ने शानदार पारी खेली। स्टब्स ने 25 गेंद में 71 रन बनाकर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टीम में सबसे ज्यादा रनों का श्रेय भी स्टब्स के नाम है।

वही टीम के कप्तान की बात की जाए तो ऋषभ पंत तीन गेंद में एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे। तथा इनका विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी ने लिया। वहीं टीम में नाबाद पारी की बात की जाए तो यह भी टी स्टब्स ने खेली। स्टब्स ने टीम को जीतने के लिए अथक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से जीत लिया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन में अपना खाता खोल लिया है। यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 सीजन में पहली जीत है।

DC के बल्लेबाजो की सारणी –

बल्लेबाजरनबॉल
पृथ्वी शॉ6640
डी. वार्नर1008
ए. पोरेल4131
टी. स्टब्स (नाबाद)7125
आर. पंत (Captian)0103
ए. पटेल0807
एल. यादव0304
के. कुशाग्र0001
जे. रिचर्डसन0201
अतिरिक्त03W-01, NB-1, LB-01
कुल20520 ओवर

MI के गेंदबाजों की सारणी –

गेंदबाजओवरविकेटरन
जी. कोएत्जी4.0434
जे. बुमराह4.0222
ए. मधवाल4.0045
आर. सेफर्ड4.0154
एम. नमी 2.0017
पी. चावला2.0032

दोस्तों मेरा नाम ओम प्रकाश लेगा है। मेरे पास शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री है। में इस वेबसाइट पर लेखन का कार्य करता हूँ। खेलकूद पर लेख लिखना मेरा शौक है जिसे में यहाँ पूरा कर रहा हूँ।

Leave a Comment